प्रेमी के साथ मंदिर से लौट रही किशोरी का अपहरण कर ले गए 4 युवक किया दुष्कर्म…
प्रेमी के साथ सर्वमंगला मंदिर से वापस लौट रही एक 15 साल की किशोरी का रास्ते से दो बाइक में सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। उसके प्रेमी ने कुछ दूर तक पीछा किया पर उसकी आंखों से आरोपित ओझल हो गए।
कनकी मार्ग में स्थित सूने डंपिंग यार्ड में ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया गया।
चार जुलाई को दोपहर 12 बजे कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली किशोरी अपने प्रेमी के साथ बाइक में सर्वमंगला मंदिर गई थी। वहां से वापस लौटते वक्त लघु शंका करने राताखार के पास सूने स्थान में रूकी। पीड़िता के अनुसार जैसे वह झाड़ियों के बीच गई। दो युवक बाइक में पहुंचे और उसका हाथ पकड़ कर जबरदस्ती खींचने लगे। उसने विरोध किया, तब तक थोड़ी दूर ही खड़ा उसका प्रेमी भी पहुंच गया। उसने अपने प्रेमिका को छोड़ देने के लिए दोनों युवकों के सामने गिड़गिड़ाया, पर वे नहीं माने। फोन से संपर्क अपने अन्य दो साथियों बुला लिए। इसके बाद स्वजनों को उसके प्रेमी की जानकारी देने बात कह चारों युवक ने किशोरी को डराया धमकाया और अपने साथ जबरदस्ती बाइक में बैठा कर ले गए। कुछ दूर तक उसके प्रेमी ने पीछा किया, पर तेज रफ्तार में चारों युवक निकल गए। किशोरी को डंपिंग यार्ड ले गए, यह काफी सूना इलाका है। यहां किसी का आना जाना नही है। किशोरी के साथ यहां तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। उसने अपने बयान में बताया है कि एक युवक बाल खींच कर पकड़ा था और दो युवक हाथ पकड़े हुए थे। वह काफी चीखी चिल्लाई, पर कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। आरोपितों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपितों का नाम नहीं जानती, पर वह देख कर पहचान जाएगी। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म व पाक्सो का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
निर्वस्त्र घर भेजने की दी गई धमकी
पीड़िता को पुलिस ने बाल कल्याण समिति में बयान के लिए प्रस्तुत किया। यहां उसने आपबीती सदस्यों को बताई है। उसने यह भी बताया है कि आरोपितों ने उसे धमकाया था, यदि वह शोर मचाएगी तो निर्वस्त्र अवस्था में छोड़ देंगे और वैसे ही उसी अवस्था में उसे घर जाना पड़ेगा। एक युवक जिसने दुष्कर्म नहीं किया। उसने बाइक में बैठा कर उसे वापस शहरी क्षेत्र में छोड़ा। जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची।
दस दिन बाद की गई कोतवाली में शिकायत
पीड़िता ने चार जुलाई को ही इस घटना की जानकारी अपनी मां को दे दी थी। यह सुन वह भी सकते में आ गई, क्योंकि उसका पिता कहीं बाहर गया हुआ था। इसलिए इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी गई। पिता के वापस लौटने पर 14 जुलाई को इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की शिकायत की गई है। सामूहिक दुष्कर्म की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ… - March 16, 2026
- प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन, भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जल्द — जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक… - March 16, 2026
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
