रायगढ़: शहर के अंदर हेमू कालानी चौक के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार कार ने एक पैदल राहगीर को ऐसी ठोकर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लाश भी पूरी तरह फंस गई जिसे बाद में लोगों के सहयोग से निकाला जा सका।

बताया जा रहा है कि एक SUV गाड़ी चक्रपथ से तेज गति से गाड़ी चलाकर आ रहा था उसी समय कोई पैदल राहगीर वहां से गुजर रहा था। गाड़ी इतनी रफ्तार में थी की उसने नियंत्रण खो दिया और राहगीर उसकी चपेट में आ गया जिसे उसकी मौत हो गई।
घटना कारित करने वाली गाड़ी का नंबर CG 13 AR 9100 है और उसके पीछे पूजा रेडियम भी लिखा हुआ है। बताया जाता है कि इस गाड़ी में एक युवक और एक युवती बैठे थे और घटना के बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल लाश को हटाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
