छत्तीसगढ़: पत्नी के आशिक को शराब पीलाने घर बहाने जंगल में बुलाकर मौत के उतार दिया मौत के घाट…..मृतक तीन बार भगा के ले गया था आरोपी के पत्नी को…

कांकेर: जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है, घटना पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिव्ही 37 का है जहां एक व्यक्ति ने अपने पत्नी के आशिक को शराब पीलाने के बाहने जंगल में बुलाकर मौत के घाट उतार दिया है।
पखांजुर एसडीओपी रबी कुजूर एवं थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख से मिली जानकारी के अनुसार पेनकोडो के जंगल में पिह्वी नंबर.37 निवासी बासु मंडल को भूषण बिस्वास नामक व्यक्ति अपने साथ शराब पीने के बहाने से ले जाकर बॉस बल्ली से सिर पर प्राणघातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बासु मंडल तीन बार बिस्वास के पत्नी को लेकर भाग गया था, इस मामले को लेकर गांव में बैठक भी हुई। मगर एक तरफा फैसला किया गया था, वहीँ भूषण बिस्वास ने आज शराब पीने के बहाने अपने साथ पिह्वी नंबर. 37 के पीछे लगा हुआ पेनकोडो के जंगल में लेजाकर मृतक बासु मंडल को सिर पर बम्बू से प्राणघातक हमलाकर मौत के घाट उतार दिया है।
इतना ही नहीं आरोपी ने जंगल के पगडण्डी से मृतक की लाश को खींच कर जंगल के भीतर लेकर सिर को बुरी तरह से कुचल दिया है, पखांजुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लाश का पंचनामा बनाकर मरचुरी में रखा गया है।
- प्रमोद यादव की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, ताश के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपी गिरफ्तार… - June 24, 2026
- सारंगढ़:यातायात नियम तोड़े तो जेब हुई ढीली, दो दिन के अभियान में ₹55 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला… - June 24, 2026
- आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए : लोकेश कांवरिया.. - June 24, 2026


