रायगढ़।सारंगढ़ थाने के नए दबंग दरोगा सीताराम ध्रुव की जुआरियो पर पैनी नजर बनी हुई है उनके निर्देश पर थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाको में मुखबिरों का जाल बिछाया गया है जिनकी सूचना मिलते ही ध्रुव एंड कम्पनी पलक झपकते ही संदिग्ध ठिकानों में छापा मार कार्रवाई कर सकती है?

हमारे सूत्रों का दावा है कि टीआई ध्रुव सारंगढ़ थाना क्षेत्र में मुखबिरों का जाल बिछा रहे है जिनकी मदद से जुआरियों के ठिकानों पर धावा बोला जायेगा, और बड़ी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है ।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को कुछ ठिकानों का पता भी लग गया है जहां कभी भी ध्रुव एंड टीम धावा बोल सकती है हालांकि पुलिस की ओर से यह जानकारी नहीं मिला है कि उनकी योजना किस प्रकार बनाई गई है और कब कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है??
विदित हो कि टीआई ध्रुव की मुहिम से एक व्यक्ति सी. पटेल पिता रामनारायन पटेल उम्र 21 वर्ष को कमलानगर में पकड़ा गया जिसके पास से 2 हजार का सट्टा पट्टी जप्त किया गया वही उसके 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।एव एक सप्ताह पूर्व भी टीआई ध्रुव के निर्देश व मुखबिर की सूचना पर गुडेली के पास लाथ नाला के समीप 5 जुआरियो को पकड़ा गया था जिनके पास 15 हजार 850 रुपये व तास के 52 पत्ति जुआ खेलते बरामद किया गया था। वही पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई ।
इस संबंध में टीआई ध्रुव ने कहा कि केवल जुआ ही नही अपितु सामाजिक बुराइयों को खत्म करने पर पुलिस फोकस कर रही है उन्होंने कहा कि जुआ शराब एव अन्य अपारधिक गतिविधियों पर पुलिस निगरानी रखने का प्रयास कर रही जिसके लिए मुखबिरों को हमेशा अलर्ट रहने कहा गया है ।ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने सारंगढ़ की आम जनता से भी अपील किया कि वे पुलिस का साथ देकर सामाजिक बुराइयों को खात्मा करने में अपना सहयोग प्रदान करे ।
- रोज़ाना सिर्फ़ ₹300 इन्वेस्ट करें और 10 साल में ₹15 लाख कमाएँ! जानें पोस्ट ऑफिस की अनोखी स्कीम… - July 29, 2026
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026




