रायगढ़ : माननीय कलेक्टर रानू साहू के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम कर रही है।। जिसके कारण महुआ शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।।
आज दिनांक 11.7.2022 को सारंगढ़ थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिल्दी निवासी परदेशी निराला और फरसवानी निवासी निनी बाई अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहे है,,मुखबीर की सूचना की विश्वसनीयता पर परदेशी के घर छापा में 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया और फरसवानी निवासी निनी बाई के घर से भी 20 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने दोनों को जेल दाखिल का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चौहान शत्रुघ्न सिदार एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।।
आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।।

- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
