रायगढ़। धर्मजयगढ़ क्षेत्र से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर निकलकर कर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है। अभी तक 6 लोगों की मौत हो जाने की खबर मिल रही है।

पूरी घटना धर्मजयगढ़ के पास ग्राम सिसरिंगा बंगाली ढाबा के पास दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार पिकअप में 25 लोग सवार थे जहां दुर्घटना के बाद 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बाकी सभी बुरी तरीके से घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए धर्मजयगढ़ हॉस्पिटल लाया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पिकप महाराजगंज निवासी का बताया जा रहा है जिसमे लोग सवार होकर रैरूमा से महाराजगंज शादी समारोह से वापस आ रहे थे। उसी वक्त यह दर्दनाक घटना घटित हुई है। मृतक व घायल हुए लोगो को छाल व रायगढ़ निवासी होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने घायल व मृतकों को अस्पताल भेजवा दिया है।
- एसपी के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार, 103 किलो गांजा जब्त 8 आरोपी गिरफ्तार… - October 1, 2026
- परिवहन आरक्षक भर्ती में बड़ा अपडेट, 66 अभ्यर्थियों को अंतिम मौका… - October 1, 2026
- सारंगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल…प्रकाश पटेल बने अतिरिक्त तहसीलदार सारंगढ़, खोमन लाल ध्रुव को कोसीर का प्रभार - October 1, 2026
