संतोष चौहान

रायगढ़:- प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की भर्ती के लिए दो वर्ष पहले परीक्षा ली है। अभ्यर्थियों का चयन भी किया गया है, लेकिन अब भी नियुक्ति नहीं मिली है। बेरोजगार युवा भटक रहे हैं।उनके अभिभावक परेशान हैं। युवाओं को नौकरी देने के मामले में सरकार फैल है..!


शिक्षक भर्ती 2019 का विज्ञापन पिछले साल 9 मार्च 2019 को जारी हुआ था। इसके अंतर्गत व्याख्याता, शिक्षक सहायक, शिक्षक विज्ञान सहायक, शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के कुल 14580 पदों पर भर्ती होनी है। करीब 2 साल से अधिक बीत जाने के बाद भी अब तक सिर्फ परीक्षा आयोजित कर उसका परिणाम ही घोषित किया गया है। इसके बाद कुछ माह पहले सत्यापन कार्य शुरू हुआ, लेकिन वह भी काफी धीमी गति से चल रहा है।
भूपेश सरकार की उदाशीनता को देखते हुए “छत्तीसगढ़ डी. एड.बी.एड संघ” के तत्वाधान में अधिकार नियुक्ति यात्रा निकाली गई है,जिसमे छतीसगढ़ के पांचों संभाग में 1500km की यात्रा साईकल से तय किया जाएगा।
नंदकिशोर वर्मा जी द्वारा राजनांदगांव से इस रैली की सुरुवात की गई है,जिनका स्वागत सारंगढ़ स्टेशन चौक में किया गया। श्री वर्मा की का आत्मीय स्वागत संतोष महंत(व्यायाम शिक्षा अभ्यार्थी),त्रिलोक सिंह मैत्री(पी टी आई अशोका स्कूल सारंगढ़),दिनेश चंद्रा(पी टी आई NTPC लारा ),लक्ष्मीनारायण पटेल,तरुण कुमार साहू, सत्येंद्र (ब्लॉक अध्यक्ष डी एड- बी एड प्रशिक्षिक संघ सारंगढ़) और अन्य युवाओं द्वारा किया गया।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
