जगन्नाथ बैरागी

दिल्ली:- एक समय भारत में टीकाकरण अभियान की रफ्तार बेहद सुस्त थी, लेकिन 21 जून से टीकाकरण की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने ले ली है और अब इसका असर भी देखने को मिला है। दरअसल, भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला देश बन गया है। वैश्विक टीकाकरण के चार्ट में भारत सबसे ऊपर आ गया है। भारत ने ब्रिटेन और अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। ग्लोबल वैक्सीनेशन ट्रैकर के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 28 जून सुबह 8 बजे तक भारत में वैक्सीन की कुल 32.36 करोड़ डोज दी जा चुकी है।

ग्लोबल वैक्सीनेशन ट्रैकर की इस लिस्ट में भारत के बाद अमेरिका का नंबर है, जहां 32.33 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई है। आपको बता दें कि भारत की आबादी सवा सौ करोड़ लोगों की है तो वहीं अमेरिका की आबादी करीब 33 करोड़ है। अमेरिका के बाद ब्रिटेन का स्थाान है, जहां 7.67 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा इटली में 4.96 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं जर्मनी में 7.14 करोड़ और फ्रांस में 5.24 करोड़ वैक्सीन की डोज लग चुकी है। आपको बता दें कि भारत को छोड़कर बाकी देशों में टीकाकरण अभियान करीब 2 महीने पहले भी शुरू हुआ था। भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और फ्रांस में टीकाकरण अभियान की शुरुआत दिसंबर में हो गई थी।
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मौसेरे भाई-बहन की शादी अमान्य लेकिन पत्नी को देना पड़ेगा गुजारा भत्ता… - May 4, 2026
- छत्तीसगढ़ की चार शुगर मिलों पर किसानों का 83 करोड़ से अधिक बकाया, भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी… - May 4, 2026
- लव स्टोरी, साथ में किया प्यार फिर प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से एक साथ कूद कर की आत्महत्या… - May 4, 2026
