रायगढ़ । शिकार के लिए बिछा रहे करंट तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, तो वहीं एक कोटरी भी करंट से मर गया। मामले की जानकारी लगते ही तत्काल वन अमला व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। घटना की पुष्टि करते हुए तमनार रेंजर ने बताया की 11000 वोल्टेज तार से करंट लगाया गया था और इसमें पूंजीपथरा निवासी बीरबल मंगल सिंह धनवार सहित उसके दो साथियों की मौत हुई है। पूंजीपथरा परिसर अंतर्गत कक्ष क्र 836/₹ में शिकार के लिए बिछा रहे थे तार तभी हादसा होने की बात कही जा रही। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
