जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़

कलेक्टर भीमसिंह ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों के लंबित भुगतान की समीक्षा की। बताया गया कि अंतिम भुगतान चक्र के तहत पशुपालकों को शत-प्रतिशत भुगतान कर लिया गया है। इसकी कलेक्टर श्री सिंह ने सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ प्रदेश में पहला जिला है जहां खाता त्रुटि सुधार व अन्य तकनीकी समस्याओं के चलते लंबित भुगतान तथा पेमेन्ट साइकल के तहत होने वाले भुगतान को शत-प्रतिशत क्लीयर कर लिया गया है। उन्होंने सभी सहकारी समितियों में वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध रखने के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने बारिश के चलते यदि फसल क्षति हुई है तो उसका आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये भी दिए।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ‘वोट चोरी’ के सवालों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन… - September 28, 2026
- आंगन मिलन में सम्मानित हुईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदियां… - September 28, 2026
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
