रायगढ़ । धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले अपनी जीभ काटी और फिर उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं मामले की सूचना धरमजयगढ पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस आगे की जांच कार्यवाही कर रही है। आपको बता दे यह पूरा वाकया धरमजयगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमीपाली की है जहां सुरेंद्र यादव नामक युवक ने अपने घर में पहले अपनी जीभ काट ली और लहूलुहान अवस्था में फासी के फंदे पर झूल गया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार जादू टोना को लेकर युवक ने अपनी जीभ काट ली फिर असहनीय दर्द के कारण फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।बहरहाल धरमजयगढ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
