संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को प्रोत्साहन राशि शासन के तरफ से दी जाएगी।इस संबंध में जिला प्रशासन ने प्रेस रिलीज करते हुए बताया है कि, प्रोत्साहन योजना वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।

जिसके तहत पात्र अभ्यर्थियों से 26 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर छ.ग.में नियत तिथि तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र समय-सीमा में रजिस्टर्ड डाक से भी उक्त पते पर भेज सकते है। इस संबंध में पात्रता, शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट http://www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
