पलारी। बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगाने में अपने भाई का सहयोग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, 25 अप्रैल को बलौदा बाजार निवासी मानिक चंद साहू नाबालिग लड़की को और आरोपी युवक को अपनी कार से उसके घर से लेकर महासमुंद तक छोड़ने गया था। जिसके बाद इस बात की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब आरोपी भाई को गिरफ्तार कर धारा 363,368 (34) के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
