मुंगेली // किसी भी समाज और देश का विकास केवल शिक्षा से ही संभव होता है। यह बात देवांगन समाज के जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन ने कहीँ। देवांगन समाज के शिक्षक परमेश्वर देवांगन ने समाज के 35 से अधिक विद्यार्थियों को माह मई एवं जून महीने में निःशुल्क फॉनेटिक इंग्लिश एवं कर्स्यू राइटिंग का ट्यूशन (अध्ययन) दिया। जिसमें कक्षा 05 वी से 12 कक्षा तक के बच्चें पढ़ाई का लाभ उठाया। इस दौरान देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन ने कहा कि समाजजनों की बालिका शिक्षा की ओर प्रमुखता से ध्यान देना होगा। यदि बालिका शिक्षित होगी तो आने वाली पीढ़ी को और अधिक शिक्षित बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त रुढ़ियों को मिटाने पर ही समाज आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन सकेगा। निःशुल्क चल रही फॉनेटिक इंग्लिश एवं कर्स्यू के समापन समारोह में शिक्षक परमेश्वर देवांगन ने बच्चों को शुभाशीष देते हुए कहा कि हम और हमारे शिक्षक आपके गुरु हैं। हमेशा आपका मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने जीवन में संस्कार और अनुशासन को जरूर अपनाना है। आप लोग खूब मन लगाकर पढ़िए, आगे बढ़िए और अपने माता पिता, समाज, जिले व देश के नाम रोशन करें। इसके पूर्व शिक्षक परमेश्वर देवांगन को 50 दिवसीय बिना निस्वार्थ भाव से निःशुल्क ट्यूशन देने पर समाज के द्वारा पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मानित किया। देवांगन समाज के युवा टीम अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने समाज के द्वारा बच्चों को पेन वितरण करते हुए कहा कि कलम तलवार से ताकतवर होता है” कलम की शक्ति बहुत अधिक है बल्कि तलवार से भी ज्यादा है। एक छोटी सी कलम आपको इतना कुछ प्राप्त करने में मदद कर सकती है जो एक तलवार नहीं कर सकती। इस वाक्यांश के माध्यम से एक कलम की शक्ति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक कलम इतना कुछ प्राप्त करने में सक्षम है जितना कि एक बड़ी तलवार भी नहीं कर सकती। इस दौरान विष्णु देवांगन ने सभी बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षक परमेश्वर देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन समारोह में कोमल देवांगन (यूटूबर) सहित पढ़ाई के लाभ ले रहे विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

