छत्तीसगढ़ की दो जुड़वा बहनों ने किया कमाल… यूट्यूब वीडियो देखकर मचाया ऐसा धमाल कि अब लोग हो रहे हैरान…
अजीत यादव
मुंगेली मुंगेली जिले की दो जुड़वा बहन रिया और जिया देवांगन इन दिनों सोशल मीडिया में खूब चर्चित में है। यूट्यूब चैनल से वीडियो देखकर दोनों बहनो ने इंडिया डांस पॉवर के लिए चयनित सूची में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। बहुत जल्द ही इंडिया डांस पॉवर टीवी चैनल में दोनों बहनों की डांस देखने के लिए मिलेंगे। यूट्यूब चैनल से डांस सिखकर दोनों बच्चों ने मुंगेली जिले के कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी डांस प्रतिभा का जौहर दिखाकर मुंगेली वासियों के दिल जीत रहे है। रिया और जिया देवांगन ने विगत दिनों डिफोर डांस एकेडमी बिलासपुर में अपनी ऑडिशन दी थी। जिसके फलस्वरूप कुछ ही दिनों के पश्चात इंडिया डांस पॉवर डांस के लिए दोनों बहन का चयनित लिस्ट में नाम दर्ज हो गया है। रिया और जिया के माता ने बताया कि जब मेरी दोनों बेटी बचपन में गाना सुनते ही थिरकने लगती थी। तभी मैं समझ गई थी कि मेरी दोनों बेटी जरूर एक दिन नाम रोशन करेगी। उन्होंने बताया है कि मेरा सपना था कि मेरी बेटी टीवी में आए। उसे लोग जाने और उसके माध्यम से लोग हमें जाने। आज वे इस सपना हकीकत में बदल दिया है।
रिया और जिया के पिता योगेश देवांगन ने अपनी दोनों बेटी के डांस के प्रति रुचि को देखते हुए उन्हें किसी भी चीज की परेशानी नही आने दिया। रिया और जिया देवांगन की पिता योगेश देवांगन पुराना बस स्टैंड के पास सड़क किनारे मौसमी फल बेचते है, जो गरीब परिवार से तालुक रखते है। इन बच्चों की प्रतिभा देख अपने शौक पूरे ना करके अपनी दोनों बेटियों के सपने को पूरा किया। उन्होंने बताया कि रिया और जिया देवांगन दोनों जुड़वा बहन है। उनकी जन्म 26 अगस्त 2012 को मुंगेली जिले के माता परमेश्वरी चौक स्थित गृह निवास में हुआ। जन्म के पश्चात रिया और जिया दोनों बहन डांस के प्रति रुचि को देखते हुए उनकी माता ने उन्हें यूट्यूब के माध्यम से घर मे ही डांस सीखना शुरु किया। रिया और जिया की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो वर्तमान में पांचवी क्लास में जिले के पड़ाव चौक स्थित जेसीस पब्लिक स्कूल में दोनों बहन अध्ययनरत है और दोनों बहन अपनी क्लास में टॉपर भी रही है। डिफोर डांस एकेडमी बिलासपुर में ऑडिशन एवं इंडिया डांस पॉवर में चयनित होने पर देवांगन समाज मुंगेली के अध्यक्ष आनन्द देवांगन ने पूरे मुंगेली वासियों एवं देवांगन समाज की ओर से उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि रिया और जिया देवांगन अपनी डांस की कदम देवांगन समाज द्वारा माता परमेश्वरी महोत्सव से शुरुआत किया। जिसके बाद वे पीछे मुड़ के नही देखा। दोनों बहन लगातार अपनी डांस के माध्यम से जौहर दिखाकर लोगो का दिल जीतने का काम किया।

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
