कहते हैं कि जब प्यार होता है तो इसमें ना शक्ल देखी जाती है और ना जाति और ना ही उम्र। प्यार में किसी भी देश, धर्म और जात पात से मतलब नहीं होता, क्योंकि मोहब्बत में एक दूसरे के अलावा कुछ और नजर नहीं आता है। ऐसा ही एक मामला गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक बच्चे की मां ने एक युवक से शादी रचाने को लेकर खूब ड्रामा किया। विवाहिता के मायके से आए युवक के साथ सात फेरे लेने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद फिर क्या था मामले के समाधान के लिए पंचायत भी बैठी। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला

मोहल्ले वासियों ने बताया कि नालंदा जिले की एक लड़की की शादी मानपुर एक मोहल्ले में तीन साल पूर्व हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। विवाह के बाद ससुराल आई विवाहिता खुश नहीं थी। मानपुर में लगी पंचायत के दरम्यान विवाहिता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मायके के एक युवक से काफी दिन से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दोनों शादी करने को तैयार थे लेकिन परिजनों के हस्तक्षेप के वजह विवाह नहीं हो सका। महिला ने कहा कि इसी बीच हमारी शादी मानपुर में हो गई।
उसने बताया कि मायके जाने के बाद भी उसकी प्रेमी से फोन पर बातें होती रहती थीं। प्रेमी शनिवार को मानपुर आया और प्रेमिका से बातें करने लगा। इस दौरान उसे ससुराल के लोगों ने देख लिया। इसकी सूचना कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई। ऐसे में महिला ने भी अपना रिश्ता होने की बात कुबूल ली। यह सुनते ही मामला बदल गया। महिला जिद पर अड़ गई कि वह अपने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी करेगी। यह सुनते ही परिवार के सदस्य भी चौंक गए। पंचायत बैठाई गई। हालांकि इसका कोई भी समाधान नहीं निकला।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

