चेम्बर ऑफ कॉमर्स का चुनाव सम्पन्न राजकुमार वाधवा ने एतिहासिक जीत दर्ज कराई ..
अजीत यादव
मुंगेली:- दिनांक 10 जुलाई को मुंगेली चेम्बर ऑफ़ कामर्स के त्रिकोणीय संघर्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें भाजपा समर्थित राजकुमार वाधवा ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर विजय हासिल की।आपको बता दें मुंगेली चेम्बर का चुनाव काफी लंबे अरसे बाद हुआ जिसमें कांग्रेस समर्थित दो प्रत्याशी मैदान में चुनाव लड़ रहे थे तथा भाजपा समर्थित पार्टी से केवल एक उम्मीदवार राजकुमार वाधवा चुनाव लड़ रहा था जिसमें आज दिनांक को सुबह वोटिंग हुआ सभी उम्मीदवार अपनी जीत की आस लगाए बैठे थे लेकिन शाम करीब 6 बजे वोटों की गिनती के बाद परिणाम भाजपा समर्थित राजकुमार वाधवा 168 वोटों से विजयी हुए। टोटल वोट 783 पड़े जिसमें 8 वोट रिजेक्ट हुये तथ राजकुमार वाधवा को 420, प्रवीण जैन को 252, विनय चोपड़ा को 103 वोट मिले। जैसे ही विजेता की घोषणा हुई वाधवा समर्थित पार्टी ने गाजे बाजे के साथ राजकुमार वाधवा को तिलक लगाकर एकदूसरे को बधाई देने के साथ पूरी पार्टी शहर भ्रमण में निकलकर व्यापारियों को धन्यवाद किया। अपने जीत का श्रेय सभी व्यापारीयों को दिया गया नव निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार वाधवा ने व्यापारियों की हित मे सदैव कार्य करने की बात कही

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
