केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ रायगढ़ जिला काँग्रेस ने भरी हुंकार

IMG-20220627-WA0037.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़:- केंद्र सरकार ने देश की आन्तरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए देश के युवाओं को बहुत बड़े षड्यंत्र के तहत बिना देश की जनता को विश्वास में लिए आनन-फानन में भारतीय सेनाओं के लिए एक नई योजना लागू किया जा रहा है जिसमें केवल चार सालों के लिए युवाओं को सेना में भर्ती कराया जाएगा और उसके बाद उन्हें एक मुश्त राशि देकर रिटायर्ड कर दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

भारतीय सेना को लेकर केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को एक बड़े बदलाव की घोषणा की और इस बदलाव को अग्निपथ नाम दिया गया। अग्निपथ के तहत 17.5 साल से 21 साल (इस बार के लिए 23 साल) की उम्र के युवा 4 साल के लिए सेना में भर्ती होंगे, उन्हें अग्निवीर कहा जाएगा। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद मेरिट के आधार पर भर्ती हुए अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत भारतीय सेना में जवान के रूप में जॉइन करेंगे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

सेना अधिनियम 1950 के तहत 4 सालों के लिए अग्निवीरों को सेना में भर्ती किया जाएगा, जिन्हें आदेश के मुताबिक, जल, थल और वायु सेना में से कहीं भी भेजा जा सकेगा। सेवा चार साल की होगी, जिसके समाप्त होने पर सेवा नीधि मिलेगी। 4 साल की सर्विस में हर साल 30 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

पात्रता उन्हें है जो उम्र 17.5 साल से 21 साल (इस बार के लिए 23 साल) के बीच हो। जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवार 10वीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंक के साथ पास हुआ हो। जिसमें सैलरी जवान को पहले साल, सेवा निधि कोष में योगदान के रूप में 30 प्रतिशत कटौती के बाद 21,000 रुपये वेतन, दूसरे साल 23,100 रुपये,
तीसरे साल 25,580 रुपये, चौथे यानी आखिरी साल 28,000 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसमें वतेन और भत्ते शामिल हैं। इसमें भर्ती कितनी होगी ? पहले साल सेना के तीनों अंगों थलसेना, वायुसेना और नौसेना में कुल मिलाकर 46 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी। सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों को 4 साल का कार्यकाल पूरा करना होगा। इस बीच वो अपनी मर्जी से नौकरी नहीं छोड़ सकते।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

इसी देश व्यापि मुद्दे को लेकर पूरे देश भर में विरोध बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। 14 जून को अग्निपथ स्कीम की घोषणा हुई। ऐलान होते ही ये स्कीम सवालों के घेरे में आ गई। युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया। बिहार, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में युवा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने लगे। देश व्यापी हिंसा में दो लोग मारे गए।

इसी कड़ी में काँग्रेस पार्टी शुरू से इस योजना का विरोध कर रही है क्योंकि यह योजना देश की सुरक्षा के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ और देश के युवाओं के साथ धोखा है जो दिन रात सेना में भर्ती होने के लिए अपना पसीना बहा रहे हैं। काँग्रेस पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है। उसी को ध्यान में रखते हुए काँग्रेस पार्टी ने पूरे देश में इसका विरोध करने का निर्णय लिया है और छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों में आज केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करने के लिए धरना प्रदर्शन करने निर्णय लिया है।

इसी कड़ी में रायगढ़ जिला काँग्रेस कमेटी ने रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक और आज के अग्निपथ सत्याग्रह कार्यक्रम के प्रभारी प्रकाश नायक के नेतृत्व में गाँधी प्रतिमा पर शान्ति पूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें काँग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार को जमकर फटकार लगाई और इस योजना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को कड़े शब्दों में अपनी बात कही।

अग्निपथ सत्याग्रह कार्यक्रम के प्रभारी एवं रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि, आज इस 1 दिवसीय सत्याग्रह का उद्देश्य अग्निपथ सत्याग्रह की अव्यवहारिक योजना का विरोध करना है। इस योजना का लागू होना देश के नवजवानों के भविष्य से खिलवाड़ है। यह उनकी बतौर अस्थाई सैनिक माना जा सकता है ऐसे अग्निवीर बनाकर उन्हें सेवा में रखना उनके साथ बहुत बड़ा धोखा है। जिसमें उनकी पेंशन योजना खत्म हो जाएगी और और छंटाई प्रथा से उन्हें आत्मग्लानि महसूस होगी। एकमुश्त धनराशि देकर सेवानिवृत हुए अग्निवीरों को काफी सारी विसंगतियों और भटकाव की परिस्थिति का सामना करना होगा। केंद्र सरकार को किसानों के व्यापक विरोध और जन आंदोलन के बाद जिस तरह 3 कृषि बिल वापस लेना पड़े थे उसी प्रकार हम और आप मिलकर सरकार को मजबूर कर देंगे कि वे इस योजना को भी वापस ले।

जिला काँग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अपने उदबोधन में कहा कि, अग्निपथ योजना के नाम पर बीजेपी सेना भर्ती की एक ऐसी योजना लागू कर रही है जिसमें पहली बार 4 साल के लिए रोजगार देकर 75 प्रतिशत लोग सेवानिवृत हो जाएंगे। 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का झूठा वादा करने वाली केंद्र सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। पिछले इतिहास को देखा जाए तो सेना से रिटायर्ड लोगों में से केवल 6 प्रतिशत लोगों को ही रोजगार दे पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बीजेपी से यह सीधी मांग है कि, हर बड़ी योजना को लागू करने से पहले अच्छे से विचार विमर्श कर इसकी समीक्षा कर लेना चाहिए। ताकि बार-बार इसको लागू करने में संशोधन नहीं करना पड़े। हम सभी काँग्रेस के लोग अपने देश के युवाओं हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसी सारी योजनाओं का विरोध करते हैं।इसके साथ ही बहुत से वरिष्ठजनों ने भी सत्यग्रह सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विकास शर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) व आभार प्रदर्शन निगम एल्डरमैन दयाराम धुर्वे ने किया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर जानकी काटजू, सभापति जयंत ठेठवार, संतोष राय, दीपक पांडेय, बलबीर शर्मा, संतोष अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष संजय देवांगन, रायगढ़ जिला सेवादल प्रभारी भवानी इजारदार, कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक शकील अहमद मुन्ना, नारायण घोरे, उपेंद्र सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष रानी चौहान, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष भूमिसुता चौहान, प्रभारी महामंत्री ग्रामीण एवं शहर विकास शर्मा-शाखा यादव, ब्लॉक अध्यक्षों मदन महंत-विकास ठेठवार, जयंत बोहिदार, भरत तिवारी, प्रदीप मिश्रा, अशरफ खान, शेख़ सलीम नियारिया, राजेन्द्र पांडेय, दयाराम धुर्वे, सूरज उपाध्याय, गोरेलाल बरेठ, लल्लू सिंह, विकास बोहिदार, रमेश द्वितीया, रत्थू जायसवाल, संजय चौहान, लखेश्वर मिरी, लक्ष्मी नारायण साहू, प्रभात साहू, अमृतलाल काटजू, रमेश भगत, राकेश तालुकदार, श्याम लाल साहू, गौतम महापात्र, बिज्जू ठाकुर, आशीष शर्मा, मनोरंजन नायक, नरेश जायसवाल, मिंटू मसीद, विनोद कपूर, वसीम खान, शैलेश मनहर, तारा श्रीवास, मुरारी भट्ट, कामता पटेल, विनोद महेश, विजय टंडन, शेख ताजीम, रेखा वैष्णव, अरुणा चौहान, रंजना पटेल,सरस्वती भगत, सपना सिदार, बरखा सिंह, अरुणा मेश्राम, उर्मिला लकड़ा, सुनंदा वैद्य, बीनू बेगम, यशोदा कश्यप, राधा साहू, केवराबाई, सरला तिवारी, गीता नायक, सत्यभामा, सुप्रिया पटेल, गणेश घोरे, लक्ष्मण महिलाने, सत्य प्रकाश शर्मा, राजू बोहिदार, अमर चौहान, संतोष यादव, राहुल शर्मा, गोपी राम यादव, राजकुमार मौर्य, आशीष जायसवाल, प्रतीक विश्वास, टाशा प्रमाणिक, आकाश बनर्जी, अनिल साहू, लीनू जॉर्ज, अतुल सिंह, विशाल मंडल, विमल यादव, वकील अहमद सिद्धकी, संतोष कुम्हार, सुदेश लाला, रितेश शर्मा, रजत गोयल, सौरभ अग्रवाल, साजू खान, बुट्टू देव बेहरा, सोनू पुरोहित, मनोज साहू, विजय अम्बुवानी, अनिल साव, बिट्टू सिंह, राजेश सिंह, केपी साहू, बसंत दास, सोनू चौहान, कमला पटेल, संजय सिंह, रविंद्र पटेल, पूर्णानन्द शर्मा, तरुण शर्मा, कमर खान, मनोज चौहान, मोहन लाल यादव, दवीर सिंह, जगदीश सिंह, चरणजीत यादव, अजय पांडे, विजय पांडे, फहद अली, अली हुसैन, हरिराम खूटे, सुनीता मिंज, अशोक सोनी, गौरांग अधिकारी, वासुदेव प्रधान, अवध चौहान, शेख हुसैन, मोहम्मद इब्राहिम अली, घासीदास महंत आदि उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक़्ता शैलेष मनहर ने दी।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts