रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के चौकी जोबी अंतर्गत ग्राम कसाईपाली में जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ी एक महिला की नीचे गिरने से मौत हो गई है। इस हादसे से पूरे गाँव में मातम पसरा है ,वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव कसाईपाली निवासी यशोदा बाई गबेल पति राधेश्याम गबेल(52 वर्ष) रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे जामुन पेड़ पर जामुन तोड़ने चढ़ी थी। इस दौरान महिला जब ऊंचाई पर पहुंची तो डिसबैलेंस हो गई, पेड़ की डगाल से उसका पांव फिसला और वो ऊंचाइयों से सीधे जमीन पर नीचे आ गिरी। घायल हालत में परिजनों ने महिला को सिविल अस्पताल खरसिया लाया जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद यशोदा बाई गबेल को मृत घोषित कर दिया। यशोदा बाई गबेल के निधन से परिजनों सहित पुरे गाँव में शोक की लहर फैल गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




