बालोद। जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम बेलोदा में खेत देखने गए शिक्षक पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि शिक्षक कौशल कोठारिया देवरी क्षेत्र के मिडिल स्कूल में शिक्षक है। बताया जाता है कि शिक्षक अपने खेत में लगे गन्ने के फसलों को हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाने के बाद देखने गया था। वहीं खेत पर अचानक मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था तभी अचानक उस पर बिजली गिर गई। आसपास के लोगों ने 108 की मदद से उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




