लोरमी। मनचले युवक को स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया. मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है, जहां स्कूल से पढ़कर घर जा रही छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ किया. छात्रा से छेड़छाड़ के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक के खिलाफ लोरमी थाने में छात्रा ने शिकायत की थी. मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में लोरमी थाना प्रभारी एनबी सिंह ने बताया कि कल शाम को पीड़िता ने स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटने के दौरान रास्ते मे छेड़छाड़ की घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में आरोपी मनोहरपुर निवासी तुषार पिता राजेंद्र टंडन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

