गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसारः ट्यूशन टीचर ने 10वीं की छात्रा ले बनाया हवस का शिकार…वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल…
भारत में गुरु और शिष्य का रिश्ता काफी सम्मानजनक माना जाता है। लेकिन बिहार के गम्हरिया से इस रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्यूशन टीचर ने 10वीं की छात्रा को हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं गंदा वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे डाली। पीड़ित छात्रा के गर्भवती होने पर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार चिकनी फुलकाहा के एक प्राइवेट टीचर रंजीत कुमार उसके साथ छेड़खानी करता था। उसने एक अज्ञात लड़का जो शिक्षक का सहयोगी था की मदद से वीडियो भी बना लिया था। वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसके साथ यौन शोषण करता था। जब वह गर्भवती हो गई, तो इसकी शिकायत शिक्षक के घर वालों से की।
पीड़िता ने बताया कि उसने जब आरोपित शिक्षक के घरवालों को बताया कि शिक्षक की इस करतूत से वो प्रेग्नेंट हो गई है, तो आरोपित के घर वालों ने उसे पेट दर्द ठीक करने वाली दवा के बहाने मुझे गर्भपात की दवा खिला दी। मेरे पेट में दर्द और बढ़ गया। इससे गर्भपात हो गया।
होली के दिन वारदात को दिया अंजाम
पीड़िता 10 वीं की छात्रा है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षक रंजीत कुमार के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इस साल होली पर्व के बहाने शिक्षक रंजीत ने घर बुलाकर सुनसान कमरे में ले जा कर छेड़छाड़ की। वहां मौजूद एक लड़का ने वीडियो बना लिया। उसके बाद शिक्षक बराबर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता था।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
