बिर्रा – बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केंद्र बिर्रा के शासकीय प्राथमिक शाला में नये शिक्षा सत्र में बच्चों को तिलक लगाकर व पाठ्य सामग्री प्रदान कर प्रवेशोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी बच्चों का स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अविभावक अपने बच्चों को समय पर विद्यालय भेंजे और पढाई के प्रति जागरूकता दिखाएं।आज सरकार शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है अतः सभी मिलकर जुलकर शिक्षा के लिए काम करें। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल चौहान ने शिक्षा मंत्री के संदेश का वाचन करते हुए सभी बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानपाठक मुरारीलाल थवाईत ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील रहा है। जहां शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाए जाते हैं। डीडीएस स्कूल के प्रधानपाठक लक्ष्मी देवांगन ने भी अपना विचार व्यक्त किए। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर पूजा अर्चना व श्रीफल तोड़कर प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया गया।सभी बच्चों को तिलक लगाकर पाठ्य पुस्तकें वितरण किया गया।इस अवसर पर उपाध्यक्ष महावीर धीवर, शैक्षिक समन्वयक गुरूप्रसाद भतपरे, हेमंत कौसले,संतराम कश्यप,राजेश कुर्रे, कृष्ण कुमार पटेल, जिनेन्द्र कश्यप, शिक्षिका श्रीमती दमयंती देवांगन,मिनाक्षी कश्यप,सरीता चौहान ,पूजा पटेल,गणेशी पटेल सहित अविभावक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नोहर राम साहू ने किया।


- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




