गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बीते बुधवार की शाम घर के दरवाजे के बाहर 4 वर्षीय अनुज बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी खेतों की तरफ से कोबरा तेजी से आया और खेल रहे अनुज के पैर में डंस लिया, सांप के काटते ही वहां मौजूद बच्चे डर के मारे भाग गए, वहां मौजूद लोगों की नजर सांप पर पड़ी तो वो लाठी-डंडा लेकर बच्चे को बचाने और सांप को मारने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक पांच फुट लंबे कोबरा ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

यह पूरी घटनाक्रम मात्र 30 सेकेंड के बीच हुई, बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। सांप के काटे जीवित बच्चे और मृत सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी। बता दें कि बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी रोहित कुमार का 4 साल का बेटा अनुज अपने मामा के घर कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा खजुरी टोला में आया हुआ था। बुधवार की शाम घर के दरवाजे के सामने अनुज बच्चों के साथ खेल रहा था।
इस दौरान खेतों की तरफ से कोबरा तेजी से आया और खेल रहे अनुज के पैर में दंश मार दिया। सांप के काटते ही वहां मौजूद बच्चे डर के मारे भाग निकले, वहां मौजूद लोगों की नजर विषधर पर पड़ी तो वो लाठी-डंडा लेकर बच्चे को बचाने और सांप को मारने के लिए दौड़े, मगर तब तक कोबरा ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। सांप के मरने के बाद बच्चा अनुज वहीं पर खेलने लगा, परिजन उसे आनन-फानन में लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे कोई खतरा नहीं है।
मृत कोबरा को लेकर अस्पताल पहुंचे अभिभावक
बच्चे के परिजन मृत कोबरा को डिब्बा में रख कर उसे ले कर सदर अस्पताल पहुंचे, ताकि डॉक्टर को सांप की पहचान में दिक्कत न हो और बच्चे का सही इलाज हो, अस्पताल में पांच फुट लंबे मरे सांप को देख कर हर कोई हैरान था, बहरहाल, ज़हरीला कोबरा मासूम बच्चे को डंसने के बाद खुद कैसे मर गया, यह सबके बीच कौतूहल और रहस्य बन गया है।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

