दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला में एक बार फिर नक्सलियों ने CRPF कैम्प पर फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक लगभग 15 मिनट तक अंधाधुंध गोलियां बरसाईं है। हालांकि इस हमले में अभी तक कोई नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियोंने हिरौली में स्थित कैंप में फायरिंग की है। जिसके बाद आसपास के थानों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मामला किरंदूल थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ 24 घंटे के अंदर दूसरा हमला हुआ है। इससे पहले नक्सलियों ने मंगलवार को छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर हमला किया था। जिसमें 3 जवान शहीद हो गए थे। हमला CRPF 19 बटालियन की ROP पार्टी पर ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में किया गया था।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
