रायगढ़, बोर डेढ़ माह बाद भी खुला है गड्ढा के संबंध में खबरें समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड, रायगढ़ ने जानकारी देेते हुए बताया कि विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत पुटुकछार के आश्रित ग्राम धौराभांठा प्राथमिक स्कूल के अहाते के अंदर एनटीपीसी के द्वारा बोर खनन कर खुला छोड़ दिया गया है। जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त होते ही सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड धरमजयगढ़ के द्वारा उक्त स्थल का 19 जून 2022 को निरीक्षण किया गया। प्रस्तुत निरीक्षण प्रतिवेदन अनुसार उक्त स्थल में एनटीपीसी द्वारा नलकूप खनन किया गया था। उक्त नलकूप असफल होने के बाद उनके द्वारा खुला छोड़ दिया गया था। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग धरमजयगढ़ ने तत्काल 19 जून 2022 को उक्त खुले नलकूप को केप एवं कांक्रीट कर बंद कर दिया गया है।





