रायगढ़: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से होगी भर्ती…वॉक इन इंटरव्यू 26 जून को शासकीय नटवर स्कूल रायगढ़ में…

IMG-20220621-WA0034.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम विद्यालय समिति, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला रायगढ़ अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम योजनान्तर्गत संचालित 9 विद्यालयों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भर्ती की जानी है, जिसके लिए 26 जून 2022 को शासकीय नटवर स्कूल रायगढ़ में पूर्वान्ह 11 बजे से वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा। उक्त भर्ती में केवल शासकीय व्याख्याता/शिक्षक/कर्मचारी ही साक्षात्कार में सम्मिलित होंगे।
अंग्रेजी माध्यम में प्रतिनियुक्ति हेतु अंग्रेजी में अध्यापन में दक्षता होना अनिवार्य होगा। प्रतिनियुक्ति की सेवाएं 4 वर्ष की होगी। साक्षात्कार के अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। साक्षात्कार में अपनी सहमति के साथ-साथ वरिष्ठता सूची/संविलियन आदेश अथवा नवीन नियुक्ति आदेश की प्रति लाना अनिवार्य होगा। अन्य जिले के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है किन्तु उन्हें अपने जिला शिक्षा अधिकारी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा। जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रतिनियुक्ति हेतु पद (हिन्दी माध्यम)के लिए शास.नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में व्याख्याता संस्कृत के एक एवं भृत्य के 2 पद रिक्त है। इसी तरह स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बरमकेला में व्याख्याता राजनीति/इतिहास में एक पद एवं सहायक ग्रेड-3 एक पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारंगढ़ में व्याख्याता राजनीति व हिन्दी के एक पद, शिक्षक-विज्ञान व गणित के एक-एक पद एवं भृत्य के 3 पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुसौर में भृत्य 2 पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार में व्याख्याता संस्कृत व हिन्ही के एक-एक पद, सहायक ग्रेड-2 व 3 के एक-एक पद एवं भृत्य के 3 पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरसिया में सहायक ग्रेड-3 व भृत्य के एक-एक पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लैलूंगा में व्याख्याता हिन्दी के एक पद, शिक्षक गणित व कृषि के एक-एक पद, सहायक ग्रेड-2 व 3 के एक-एक पद एवं भृत्य के 4 पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में व्याख्याता राजनीति/इतिहास व अंग्रेजी के एक-एक पद, शिक्षक कृषि के एक पद तथा भृत्य के 4 पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धरमजयगढ़ में व्याख्याता-संस्कृत के एक पद, हिन्दी में 2 पद तथा जीवविज्ञान, राजनीति/इतिहास के एक-एक पद एवं भृत्य में एक पद रिक्त है।
प्रतिनियुक्ति हेतु पद (अंग्रेजी माध्यम)के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बरमकेला में व्याख्याता वाणिज्य अं.मा.के एक पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुसौर में प्रधान पाठक (अंग्रेजी माध्यम)प्रा.शा.में एक पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार में प्रधान पाठक (अंग्रेजी माध्यम)मा.शा.में एक पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरसिया में प्रधान पाठक (अंग्रेजी माध्यम)प्रा.शा.में एक पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लैलूंगा में व्याख्याता वाणिज्य अं.मा. में एक पद, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धरमजयगढ़ में व्याख्याता में व्याख्याता वाणिज्य अं.मा.में एक पद एवं प्रधान पाठक (अंग्रेजी माध्यम) प्रा.शा.में एक पद रिक्त है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts