पिता के डांट से घर से भागी किशोर बालिका, परेशान परिजन थाना भूपदेवपुर में दर्ज कराये गुमशुदगी की रिपोर्ट…
रायगढ़ । दिनांक 20.06.2022 के शाम थाना भूपदेवपुर में 17 वर्षीय किशोर बालिका के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए परिजन बालिका के दो दिन पहले दिनांक 18.06.2022 के सुबह अचानक घर से बिना बताए चले जाने की बात बताएं और बताये कि वे अपने रिस्तेदार, जान पहचान में बालिका का पता किये कहीं पता नहीं चला है, बालिका के इस तरह बिना बताये चले जाने पर परिजान काफी परेशान थे । थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला द्वारा परिजनों से बालिका के हुलिया, बोलचाल की जानकारी लेकर परिजनों की सहमति पर बालिका के वर्तमान फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर जानकारी देने कहा गया । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 IPC का अपराध दर्ज कर परिजनों से उनके आसपास के रिश्तेदार, बालिका की सहेलियां की जानकारी लेकर परिजनों से बारीकी से पूछताछ किये जिस पर बालिका के पिता द्वारा बालिका को दिनांक 18.06.2022 के सुबह घर के बाहर बैठे रहने पर डांट फटकार करना बताएं । वहीं थाना प्रभारी के निर्देशन पर बालिका की पतासाजी में बालिका के रिस्तेदारों के यहां बालिका की खोजबिन कर रहे सहायक उपनिरीक्षक डीपी चौहान के हमराह पुलिस टीम को ग्राम टायंग में बालिका उसके मामा के यहां मिली । पुलिस टीम द्वारा बालिका को साथ लेकर थाना लाया गया जिसका महिला अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें बालिका पिताजी के डांट से रुष्ट होकर घर से भाग जाना एवं किसी प्रकार का अपराध का घटित होना नहीं बताया गया । थाना प्रभारी भूपदेवपुर बालिका को समझाएं कि ऐसी छोटी-छोटी बातों में अकेले घर से चले जाना सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है । परिजनों को भी बालिका से डांट फटकार नहीं करने की हिदायत दिये और बालिका उनके सुपुर्द किया गया। बालिका की तत्काल पताताजी दस्तयाबी में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक डीपी चौहान, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल, गिरिधर खड़िया, महेश चौहान एवं महिला आरक्षक गौरी सिदार की अहम भूमिका रही है ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
