खरगोन।मध्य प्रदेश के खरगोन के भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरबावड़ी इलाके में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब इलाके में एक दिन पहले ही दूल्हा बनकर दुल्हन की विदाई करवाकर घर लौटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पेड़ पर लटका शव देखकर सब हैरान रह गए, पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतारा, हालांकि आशंका है कि युवक ने फांसी लगाई है, लेकिन किस वजह से लगाई यह साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल शादी के घर में मातम का माहौल है। दूल्हे के द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से इलाके के लोग सन्न हैं।

भगवानपुरा पुलिस के अनुसार मृतक रघु सिंह का शव गुजरबावड़ी के पटेल फाल्या में स्थित खेत में रविवार को नीम के पेड़ पर लटकता मिला। शनिवार को ही रघु अपनी दुल्हन विदा करवाकर वापस आया था, पेड़ पर लटके शव की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। परिजनों के अनुसार रघु की शादी एक दिन पहले हुई थी। जिसके दूसरे दिन उसने फांसी लगा ली। फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल घटना से दुल्हन भी सदमे की हालत में है।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
