चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, इस हाल में ग्रामीणों ने किया अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार…
पत्थलगांव : रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए है। जिसके बाद भी ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे है। लगातार दरिंदे युवती व नाबालिग को हवस का शिकार बना रहे है। ऐसा ही मामला जशपुर के पत्थलगांव से सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला को अकेली आरोपी ने चाकू से हमला के बाद उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला घर पर अकेली थी, इसी दौरान आरोपी ने महिला से पहले चाकू से हमला किया जिसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के चीख पुकार सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे, जब तक आरोपी फरार हो चुका था। जिसके बाद लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी श्रवण पैकरा को गिरफ्तार कर लिया।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

