कोरबा/सर्वमंगला पारा क्षेत्र की निवासी एक महिला ने रेलगाड़ी से कटकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक उसका शव दो हिस्से में मिला। 1 वर्ष पहले इसी स्थान पर महिला के इकलौते पुत्र की मौत हो गई थी और उसके बाद से महिला दुखी थी। माना जा रहा है कि अवसाद से घिरकर महिला ने मौत को गले लगाया हैं।

दिल हरण प्रसाद की 85 वर्षीय पत्नी डेजी बाई की मौत रेलगाड़ी की चपेट में आने से हुई है लेकिन इस मामले को कुल मिलाकर आत्महत्या का माना जा रहा है। कोरबा कुसमुंडा रेल सेक्शन के अंतर्गत यह घटना हुई। पुलिस के जरिए आरपीएफ को इस बारे में जानकारी मिली जिसके बाद आगे की कार्रवाई पूरी की गई। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के कोरबा प्रभारी कुंदन कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है। महिला की पहचान कर ली गई है जिसका शव दो हिस्से में रेलवे ट्रैक पर मिला।
इस मामले को लेकर एक बात सामने आई है कि 24 मार्च 2021 को महिला के इकलौते पुत्र राजेश कुमार कि इसी स्थान पर मौत हो गई थी। घटना के बाद महिला अपनी पुत्रियों से यह बात कहा करती थी कि पुत्र उसे बुला रहा है।
घटनाक्रम को लेकर प्रकरण दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई की जा रही हैं। महिला की मौत को लेकर जिस तरह के दावे किए जा रहे हैं इस बारे में मनो चिंतक बताते हैं कि करीबी के साथ घटना होने के बाद उनसे जुड़े लोग कई तरह के विचार में डूब जाते हैं। वे घटना को लेकर लगातार ना केवल सोचते हैं बल्कि उसे दृश्य में पिरोने की अनुभूति भी करते हैं। और इन सब के बीच ऐसा कुछ हो जाता है जिससे परिवार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाता है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
