रायगढ। डीबी पावर के सीनियर मैकेनिकल ऑपरेटर की बीवी ने सिर्फ इसलिए बेडरूम में फांसी लगा ली, क्योंकि पति ने उसके मायके जाने की जिद पूरी नहीं की। यह दुखद वाकया शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः बिहार का नालंदा निवासी कुणाल सिंह स्थानीय मोदीनगर में अपनी पत्नी सुरेखा सिंह (34 वर्ष) और कक्षा छठवीं में पढ़ने वाले एक बेटे कुशाग्र सिंह के साथ रहते हुए डीबी पावर प्लांट में बतौर सीनियर मैकेनिकल ऑपरेटर है। दरअसल, सुरेखा के मायके ट्रांसपोर्ट नगर पटना में बीते 1 से 9 जून तक धार्मिक आयोजन यज्ञ हुआ, जिसमें वह शामिल होना चाहती थी। सुरेखा जिद पर अड़ी थी कि वह काफी समय से अपने मायके नहीं गई है, इसलिये यज्ञ में आहुति देते हुए धार्मिक कार्यक्रम के साक्षी बने, मगर कुणाल कामकाज की व्यस्तता की वजह से उसे पटना नहीं ले जा सका। पीहर के यज्ञ में शामिल नहीं हो पाने का मलाल सुरेखा के जेहन में इस कदर अवसाद बनकर भरा कि मायके के लोग उससे मिलने रायगढ़ आने के लिए निकले, फिर भी वह संतुष्ट नहीं हुई।
बुधवार देर शाम कुणाल अपनी भाभी के हाथ में चोट लगने पर उसे और कुशाग्र को लेकर डॉक्टर के पास गया । क्लीनिक से कुणाल जब वापस से घर आया तो कमरे के दरवाजे को अंदर से बन्द पाया। कुछ देर इंतजार के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुलने पर कुणाल धक्का मारते हुए भीतर पहुंचा तो सुरेखा को सीलिंग पंखे में बंधे रस्सी के फंदे पर झूलते देख उसके होश उड़ गए। फिर क्या, बदहवास कुणाल ने चीख चीत्कार मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया और सुरेखा को नीचे उतारा। ऐसे में फिर आनन-फानन में सुरेखा को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां रात लगभग 8 बजे डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया।6 डीबी पावर कर्मचारी की पत्नी ने खुदकुशी आखिर क्यों की इसकी असलियत जानने पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की तो मायके जाने की जिद पूरी नहीं होने की बात सामने आई। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन कर रही है।
बेटी से मिलने आ रहे मायकेजन हुए सड़क हादसे में जख्मी
यज्ञ में पटना नहीं जाने पर सुरेखा से मिलने उसके मायके के लोग कार ( क्रमांक बीआर 01 ईजेड 5316 ) से रायगढ़ के लिए रवाना हुए थे। सिमडेगा के सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग हेलनपुर के पास ड्रायवर को झपकी आने के कारण बेकाबू वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई । इस हादसे में कार चालक सहित 3 लोग घायल हो गए। अस्पताल में दाखिल आहतों में बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई गई है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
