झारखंड। पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में मंगलवार देर शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध एक महिला ने अपनी दो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नीलाम्बर पीताम्बरपुर थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना पाकर गांव पहुंच कर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी के अनुसार महिला रिंकू देवी (24) अपने आवास में ही फंदे से झूलते हुए पाई गई और बगल में उसकी दो एवं चार वर्ष की दो बेटियों के शव भी पड़े हुए थे।
उन्होंने बताया कि खुदकुशी की वजह क्या है, यह अबतक अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। उन्होंने बताया कि अबतक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
