रायगढ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने उनके थाना क्षेत्र के सभी धर्म, समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर इस विषय पर आवश्यक चर्चा करने निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा सभी समुदाय के जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ थाने में बैठक लेकर उन्हें सभी धर्मों का सम्मान करने तथा सोशल मीडिया व सार्वजनिक तौर पर किसी भी धर्म, समुदाय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने से सचेत किया गया है जिससे माहौल खराब न हो । प्रभारियों द्वारा ऐसे टिप्पणी करने वालों पर कानूनी प्रावधान के तहत कार्यवाही की जानकारी भी दी गई है । उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने वालों का नहीं बख्शा जाएगा।

थाना प्रभारी बताएं कि आपकी जानकारी में कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप, यूट्यूब,टि्वटर, फेसबुक, पर किसी तरह का भ्रामक एवं झूठा हिंसक भड़काऊ मैसेज, वीडियो पोस्ट करता है तो इसकी जानकारी दें। सोशल मीडिया पर बनाए गए ग्रुप के एडमिन अपने ग्रुप में इस प्रकार की पोस्ट न होने दें, अन्यथा उनसे विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अफवाह पर ध्यान नहीं दें, आपस में सभी मिलजुल कर रहे। बैठक में उपस्थित रायगढ़ के बुद्धिजीवी पुलिस अधिकारियों के उद्बोधन से सहमत होकर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करना बताया गया।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
