जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर दौरे पर रहे. जहां उन्होंने प्रेस वार्ता की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्थलगांव में कहा कि उद्यानिकी के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं बनी हैं, जशपुर जिले में लीची के बाद अब चाय की खेती होने लगी है. यहां का महुआ इंग्लैंड भेजा जा रहा है, किसानों, आदिवासियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है.
सीएम बघेल ने कहा कि सार्वभौम पीडीएस लागू है. हर व्यक्ति को राशन मिले ये मैने सुनिश्चित किया है. मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव को नया जिला बनाने के सवाल पर कहा कि नए जिले की घोषणा के आसार से इनकार नहीं किया जा सकता है. इससे पहले नए जिलों की स्थापना हो जाए फिर इसके बारे में देखेंगे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
