रायगढ़ माइनिंग विभाग की फिर एक बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है।जहां खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव ने चार गाड़ियों पर कार्यवाही किया है।वही बता दें कि चारों गाड़ियाँ रायगढ़ की ओर फर्राटा भर रहे थे और खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव अपने दल बल के साथ खरसिया की ओर रवाना हो रहे थे, तभी उन्होंने रायगढ़ के छातामुड़ा चौक के पास गाड़ियों को चेक किया जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर गाड़ियों को जब्त कर चक्रधर नगर थाने में खड़ा करा दिया गया है।


वैसे तो खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव रायगढ़ खनिज विभाग के तेज तर्रार अधिकारियों में एक माने जाते हैं,चाहे अवैध उत्खनन हो या कोई अवैध परिवहन इनके नजरों से नहीं बच पाते हैं,यूं तो खनिज विभाग के खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव खरसिया की ओर निरीक्षण के लिए निकले हुए थे । खनिज निरीक्षक रायगढ़ छातामुड़ा चौक से होते हुए खरसिया की ओर जा रहे थे , तभी गाड़ियां डाले से ऊपर लोड होकर फर्राटे भर रहे थे जिसको खनिज निरीक्षक ने रोका और ड्राइवरों को पूछा कि कितना टन माल लेकर जा रहे हो…?तब ड्राइवरों द्वारा गोल मटोल जवाब देने पर खनिज अधिकारी का माथा ठनका और सभी गाड़ियों को काटा कराने के लिए कांटा घर लेकर चले गए,वहाँ गाड़ियों को काटा में चढ़ाते ही गाड़ियाँ ओवरलोड आने लगे इसीलिए खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव ने इन गाड़ियों को जप्त कर चक्रधर नगर थाने में खड़ा करा दिया है…!

इन गाड़ियों पर हुई कार्यवाही-
वाहन क्रमांक सी जी 15 डी डब्ल्यू 1869 , जे एच 14 इ 0346 , सी जी 13 एल 6686 और सी जी 13 ए क्यू 6022
क्या कहते हैं खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव–
इस संबंध में जब हमारे संवाददाता हेमेंद्र जायसवाल ने खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव से संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर साहब के निर्देश और हमारे खनिज उपसंचालक बीके चंद्राकर सर व सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक सर के मार्गदर्शन में आज हम खरसिया की ओर निरीक्षण करने के लिए निकले हुए थे ,तभी हमने छातामुड़ा चौक के पास 4 लोड गाड़ियों को जांच किया,जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर चारों गाड़ियों को चक्रधर नगर थाने में खड़ा करा दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। अवैध उत्खनन या अवैध परिवहन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
- बंगाल जीत की खुशी में सारंगढ़ में फूटा जश्न: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली विजय रैली, ‘झालमुड़ी’ से मनाया अनोखा उत्सव… - May 5, 2026
- सुशासन तिहार की गूंज धोबनी में: ‘अंतिम व्यक्ति तक योजना’ का संकल्प, मौके पर ही समस्याओं का समाधान… - May 5, 2026
- बंगाल में भाजपा की ‘ऐतिहासिक जीत’ पर गूंजा सारंगढ़: सुभाष जालान बोले—यह सिर्फ सत्ता नहीं, विचारधारा की निर्णायक विजय… - May 5, 2026
