शर्मनाक: आयकर अधिकारी की 3 साल की बेटी के साथ “डिजिटल रेप”, स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात…क्या होता है डिजिटल रेप जानिए.….
नई दिल्ली। : देश में एक बार फिर डिजिटल रेप का मामला सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर में आरोपी ने 3 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया है। आयकर विभाग में पदस्थ बच्ची के पिता ने मामले की शिकायत बिसरख थाना में दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में रहने वाले आयकर विभाग के अधिकारी की 3 वर्षीय मासूम बेटी मौर्य फाउंडेशन नामक प्ले स्कूल में पढ़ती है। आरोपी ने इसी प्ले स्कूल में मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस पूरे वारदात का खुलासा स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ है।
बच्ची आरोपी की पहचान नहीं कर पाई। वहीं शिकायत पर बिसरख पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में जुट गई है। पुलिस ने दो टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किया जाएगा।
क्या है डिजिटल रेप?
पुलिस के मुताबिक डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं कि किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द दो शब्द डिजिट और रेप से बना है। अंग्रेजी के डिजिट का मतलब जहां अंक होता है, वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली, इन शरीर के अंगों को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है। यौन उत्पीड़न जो डिजिट से किया गया हो, तब उसे ‘डिजिटल रेप’ कहा जाता है। दरअसल, डिजिटल रेप से जुड़ी घटनाओं में महिला के प्राइवेट पार्ट में फिंगर्स का इस्तेमाल किया जाता है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
