जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से जल जीवन मिशन के अंतर्गत रायगढ़ जिले के 53 करोड़ 43 लाख रुपये लागत के विभिन्न कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शुद्ध पेयजल देने के निश्चय के साथ ही इस महती योजना की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हम स्वच्छ पानी की व्यवस्था करा रहे है, उसी तरह गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था भी करेंगे। जिन गांवों की गलियां सकरी है वहां सोख्ता गड्ढा की व्यवस्था की जाएगी और जिन गांव की सड़कें या गलियां चौड़ी है वहां पानी निकासी के लिए नालियां बनवाई जाएंगी। उन्होंने कहा प्रदेश कि नरवा योजना जल जीवन मिशन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। नरवा योजना से हम ग्राउण्ड वाटर को रिचार्ज करके पानी की समस्या का निराकरण कर पायेंगे और भविष्य में भी सभी लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। पानी की टेस्टिंग के लिए ग्राम पंचायतों के लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे वे स्वयं फील्ड टेस्टिंग के माध्यम से पानी की जांच कर सकते है। साथ ही साथ पानी कीे जांच के लिए प्रयोगशाला का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े जलाशयों में जल भराव का नियत्रंण करके उन्हे शहर एवं गांव से कनेक्ट किया जाएगा। ताकि प्रत्येक घर में सुचारू रूप से जल प्रदाय किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस अवसर पर रायगढ़ जिले के योजना के हितग्राहियों से भी बातकर उनके अनुभव जाने।

रायगढ़ जिले में जल जीवन मिशन के तहत 53 करोड़ 43 लाख रुपये के विभिन्न नलजल प्रदाय योजना का भूमिपूजन आज वर्चुअल कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। इन कार्यो में विकासखण्ड रायगढ़ के 7 करोड़ 93 लाख रुपये के 10 रेट्रोफिटिंग व 11 सोलर नलजल प्रदाय योजना, पुसौर के 7 करोड़ 94 लाख रुपये के 8 रेट्रोफिटिंग व 13 सोलर नलजल प्रदाय योजना, खरसिया के 6 करोड़ 95 लाख रुपये के 6 रेट्रोफिटिंग व 3 सिंगल विलेज नलजल योजना, सारंगढ़ के 6 करोड़ 11 लाख रुपये के 5 रेट्रोफिटिंग, 2 सिंगल विलेज व 9 सोलर नलजल प्रदाय योजना, बरमकेला के 3 करोड़ 15 लाख रुपये के 12 सोलर नलजल प्रदाय योजना, घरघोड़ा के 8 करोड़ 73 लाख रुपये के 4 रेट्रोफिटिंग, 5 सिंगल विलेज व 5 सोलर नलजल प्रदाय योजना, लैलूंगा के 3 करोड़ 74 लाख रुपये के 2 रेट्रोफिटिंग व 9 सोलर नलजल प्रदाय योजना, तमनार के 3 करोड़ 44 लाख रुपये के 2 रेट्रोफिटिंग व 9 सोलर नलजल प्रदाय योजना, धरमजयगढ़ के 3 करोड़ 90 लाख रुपये के 2 रेट्रोफिटिंग व 3 सिंगल नलजल योजना सहित घरघोड़ा, लैलूंगा एवं तमनार 01 करोड़ 50 लाख रुपये के 9 फ्लोराईड निवारण संयंत्र कार्य शामिल है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
