जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन पूरा करने के लिए स्वास्थय विभाग लगातार प्रयास कर रही है ताकि नागरिकों को कोरोन से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस. एन. केसरी ने जिले में टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सिटी हॉस्पिटल, राजप्रिय हॉस्पिटल, जेएमजे नर्सिंग होम, अपेक्स हॉस्पिटल, गंगा नर्सिंग होम, संजीवनी हॉस्पिटल, मेट्रो हॉस्पिटल, आर एस अग्रवाल हॉस्पिटल, कान्हा हॉस्पिटल एवं जिंदल हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू करने हेतु निर्देश दिया है।

सीएमएचओ डॉक्टर केसरी ने निर्देश देते हुए कहा की देश में कोविड टीकाकरण का कार्य प्रगति पर है जिसमें रायगढ़ जिले के साथ शहरवासियों को 100% टीकाकरण करने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकृत किया जाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति बिना आपके सहयोग से पूर्ण कर पाना संभव नहीं है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी आपके द्वारा अस्पतालों में कई टीकाकरण केंद्र बनाया गया था जिसमें लगभग 5000 हेल्थ केयर फ्रंटलाइन वर्कर को आपके केंद्रों ने टीकाकृत किया था। अतः लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए दिनांक 23 जून 2021 से अपने अस्पतालों में कोविड टीकाकरण का कार्य शुरू करने का कष्ट करें। उक्त हेतु मांग के अनुरूप आपको वैक्सीन नि:शुल्क रूप से रामभाठा कोल्ड चैन पॉइंट से प्रत्येक सप्ताह उपलब्ध कराई जाएगी ताकि आपके द्वारा भी हितग्राहीयों को नि:शुल्क टीकाकृत किया जा सके। इस बात का ध्यान रहे कि टीकाकृत लोगों का साथ ही साथ Cowin ऐप में एंट्री कराना एवं टीकाकृत लोगों की जानकारी अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
