बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्रान पंचायत करगी कला में एक नव विवाहिता की जलने से हुई मौत हो गई है. घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाते हुए संदेह जताया है कि ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना देते हुए हत्या की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटा पुलिस और तहसीलदार कोटा मौके में पहुंचकर जांच की. बता दें कि, मृतका श्वेता साहू उर्फ नागिता निवासी सेमरा की शादी 27 अप्रैल 2022 को करगी कला निवासी नोहर साहू से हुई थी.

जिसकी जलने से मौत हो गई.घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाते हुए संदेह जताया है कि ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना देते हुए हत्या की गई है.मृतका का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के दो डाक्टरों के द्वारा की गया है. मृतका की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा. वहीं घटना की जानकारी पाकर मृतका के परिजन उसके ससुराल पहुंचे. जहां मृतका के मायके और ससुराल वालों के बीच अंतिम संस्कार करने को लेकर बहस हो गई. कोटा पुलिस और तहसीलदार द्वारा दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझाइश दी गई. वहीं आपसी सहमति के बाद मायके पक्ष ने मृतका के ससुराल पक्ष से कहा कि, मृतका का अंतिम संस्कार हम करेंगे. अगर मृतका के ससुराल पक्ष आना चाहते हैं तो आ सकते हैं. जिसके बाद दोनों पक्ष राजी हुए और कोटा पुलिस को लिखित में देकर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए. कोटा पुलिस मामले की जांच कर रही है

- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
