रायगढ़: माहवारी स्वच्छता सर्वे के लिए दिया गया प्रशिक्षण..स्कूल, कॉलेजों में सेनेटरी पैड उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…माहवारी स्वच्छता के लिए गंभीरता से करें सर्वे, महिलाओं को करें जागरूक-कलेक्टर भीम सिंह
रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में पॉवना अभियान तहत जिले को शत-प्रतिशत माहवारी स्वच्छ बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत महिलाओं में माहवारी स्वच्छता, जागरूक और सेनेटरी पैड की उपयोगिता की प्रतिशत के मूल्यांकन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न ब्लाक के एनएसएस एवं नेहरू युवा केन्द्र के बालिकाओं का एक दिवसीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन-सेनेटरी पैड की प्रतिशतता का मूल्यांकन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री सिंह ने छात्राओं को माहवारी संबंधी सर्वे को गंभीरता से करने एवं महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के लिहाज से माहवारी स्वच्छता बहुत जरूरी है। जिसके लिए स्कूल कालेजों के साथ गांवों में सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित करंे। जिससे उसकी पहुंच महिलाओं तक सुलभ हो पाए। जिससे गांव स्तर में सेनेटरी पैड की उपयोगिता बढ़ेगी। कलेक्टर श्री ङ्क्षसंह ने कहा कि जिले को शत-प्रतिशत माहवारी स्वच्छ बनाना है, जिसके लिए यह सर्वे आवश्यक है। जिससे मूल्यांकन किया जा सकता है कि कौन से गांव एवं ब्लाक में माहवारी संबंधी जागरूकता आवश्यक है। जिससे उन स्थानों में विभागीय गतिविधियों एवं बालिका प्रतिनिधियों के माध्यम से माहवारी स्वच्छता पर और बेहतर कार्य किया जा सकें।
इस अवसर पर यूनीसेफ मास्टर ट्रेनर प्रियंका सेठी, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक भोजराम पटेल, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र चंद्रभूषण चंद्रा, सहायक जिला समन्वयक चंद्रेश टांक, जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन अर्जुन मेहर व हीरा सिंह तथा नोडल अधिकारी पावना मोनिका ईजारदार तथा तुषार चौहान उपस्थित रहे
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
