रायगढ़, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि महानदी पर निर्मित कलमा बैराज में 16 जून से 15 अक्टूबर 2022 तक सभी गेटों को खोला जाएगा। जिससे बैराज के नीचे महानदी में जल बहाव की मात्रा अत्यधिक बढ़ सकती है। बैराज के नीचे महानदी में मछली पकडऩा, फसल लगाना एवं नहाना इत्यादि सख्त मना है। जनसामान्य के द्वारा उक्त सूचना के पालन नहीं करने पर होने वाली जन-धन हानि के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
