जननायक स्व. विजय बसंत के स्मृति मे औद्योगिक ग्राम गुडे़ली में किया गया 101 पौधो का वृक्षारोपण….गोपाल अग्रवाल प्रदेश सलाहकार के नेतृत्व में कृषि सभापति तुलसी विजय बसंत के साथ रायगढ़ वन विभाग के अधिकारीयों और समाजसेवियों द्वारा किया गया पौधारोपण….
रायगढ़ । सारंगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गुडे़ली में स्थित स्व.श्री विजय बसंत के अर्धमान क्रेशर में आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर फॉरेस्ट विभाग एवं जन प्रतिनिधि द्वारा 101 पौधों का वृक्षारोपण किया गया है , वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कृषि सभापति श्रीमती तुलसी बसंत शामिल हुई । फारेस्ट रेंजर आर.के. तिवारी , डिप्टी रेंजर जोगेंद्र सिंह , एस.डी.ओ. अनिता गुप्ता और गोमर्डा अभ्यारण्य अधीक्षक आर.के. सिसोदिया भी मौजूद रहे । प्रदेश सलाह कार गोपाल अग्रवाल के मार्ग दर्शन में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया ।

गोपाल अग्रवाल ने बताया कि हमारा प्रदेश जैव विविधताओं वाला प्रदेश है । पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है । हमें पर्यावरण मॉडल की दिशा में कार्य करना होगा। हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी व पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को विशेष ध्यान देना होगा। तापमान में वृद्धि एवं जल स्तर का नीचे जाना चिंता का विषय है । जल संचय एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं ।

विदित हो कि – जल संरक्षण की दिशा में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देशभर में अमृत सरोवर की शुरुआत की गई है । पृथ्वी ने हमको सब कुछ दिया है। हमें प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा । साथ ही साथ फारेस्ट विभाग के अधिकारी ने पौधा रोपण करते हुए समझाइश दिया कि – वन हमें विरासत में मिला है । इनके संरक्षण के लिए हमें लोगों की आजीविका से जोड़ना होगा। इकोलॉजी बेस एम्प्लॉयमेंट को जनरेट करना होगा । उन्होंने कहा कि – वृक्षारोपण और उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए हर विभाग को अलग-अलग क्षेत्र देकर उनकी जिम्मेदारी तय करनी होगी। वन पचायतों को मजबूत करने के साथ ही उनको आजीविका से जोड़ना जरूरी है । उन्होंने कहा कि – विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है । विकास एवं पर्यावरण में संतुलन बनाये रखना जरूरी है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ममता सिंह , मणि प्रभा त्रिपाठी , बरखा अग्रवाल , स्मिता बानी , रंजू केशरवानी , समृद्धि केशरवानी , प्रतिभा केशरवानी ,मंजू केशरवानी , राजेश्वरी केशरवानी , लता यादव , अंजू तिवारी , शशिकला स्वर्णकार , बबिता यादव , ममता केडिया , योगेश्वरी केशरवानी , नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन से आरती सिंह , रश्मि खलको , रानू पटेल , हेमलता मिश्र , मंजू शेखर केशरवानी , रंजीता कानूनगो , रवि तिवारी पत्रकार , निखिल केशरवानी , भागीरथी आदित्य , सुनील कुमार तिवारी , राजीव सिंह , बी.एफ.ओ. सारंगढ़ से संतोष मनहर , प्रकाश खूंटे , कृष्णा सिदार , खेमनाथ कर्ष , सरोज गुप्ता , निखिल बंजारे , मनमोहन बरिहा , तेजनारायण पटेल , लोकेश कुमार बाजपेयी , ऑपरेटर खेमचंद देवांगन , गांव की मुखिया श्रीमती पदमा चमरू भारती , उपसरपंच क्षीरसागर नेताम , युवा नेता सुभाष पटेल , निक्की अग्रवाल , पंकज अग्रवाल , नागेंद्र बसंत , राजेश बसंत , विनोद बसंत , योगेश पटेल और गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
*क्या कहते हैं कृषि सभापति तुलसी बसंत*
उन्होंने बताया कि – अगर प्रदूषण से बचना है तो पेड़- पौधा लगाना जरूरी है , क्योंकि अगर पेड़-पौधे रहे तो जो अभी गर्मी के मौसम में तापमान 46 डिग्री से भी पार हो जा रहा है इसमें कमी आएगी और मेरा तो अपील है कि – सभी एक पेड़ लगाएं और गांव से लेकर जंगल तक , जंगल से लेकर शहर तक हरा-भरा बनाए ।
*क्या कहते हैं युवा नेता सुभाष पटेल*
वही सुभाष पटेल ने बताया कि – हमारा गुडे़ली क्षेत्र थोड़ा प्रदूषण का क्षेत्र है इसलिए हमारे क्षेत्र में पेड़-पौधे लगाना अति आवश्यक है । हालांकि पेड़-पौधा पहले से ही हम लगाते आ रहे हैं । आज भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के द्वारा गुडेली में 101 वृक्षारोपण किया गया है ।
*वृक्षारोपण से वृक्ष संरक्षण है जरूरी – नागेंद्र बसंत*
वही युवा नेता नागेंद्र बसंत ने कहा कि – पेड़ पौधे तो सभी लगाते हैं और लगाने के बाद भूल जाते हैं । मैं प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधियों को कहना चाहता हूँ कि – हमारा कर्तव्य बनता है की पेड़ पौधा जरूर लगायें लेकिन उसको अपने बच्चे जैसे संभाल कर रखें , क्योंकि आने वाला समय में अगर पेड़ पौधा बड़ा हो जाएगा तो हमारे पीढ़ियों के लिए बहुत फायदे मंद होगा ।
*पेड़ पौधा लगाना धरती को स्वर्ग बनाना निक्की अग्रवाल*
वही निक्की अग्रवाल ने बताया कि – पेड़ पौधा लगाना है और धरती को स्वर्ग बनाना है । हमारे पूर्वजों ने तो बहुत सारे पेड़ पौधे हमारे गांव में लगाए थे और हमारा भी कर्तव्य बनता है कि – हम चाहे जिस क्षेत्र में रहें उस क्षेत्र में पेड़ पौधा लगाकर हमें धरती को बचाना है और स्वर्ग जैसे बनाना है ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
