रायगढ़: पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी विवाद पर हरिलाल सारथी के द्वारा केशव कुमार सिदार पिता छनीलाल सिदार उम्र 38 वर्ष, गंजाईभौना थाना केड़ार जिला रायगढ़ को बास के डंडा से सिर में जोरदार वार किया गया था।
चोट लगने पर केशव को दिनांक 07.05.2022 को ईलाज कराने के लिये बिलाईगढ़ ले गये जो, जहा डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुवे

रायपुर ले जाने की सलाह दी। परिजनों द्वारा केशव को रायपुर ले जाया गया जहाँ दिनांक 08.05.2022 को उसकी मौत हो गयी। शव को वापस गाँव ले आये परिजनों के रिपोर्ट पर केड़ार थाना मे मर्ग कायम कर शव का पोस्ट मार्टम कराया गया डाक्टर द्वारा मौत को होमोसाइडल (हत्या प्रकृति का) होना लेख किया गया है। धारा 302 भादस के अंतर्गत होने से
अपराध पंजीबद्ध किया गया विवेचना के दौरान आरोपी हरिलाल सारथी का पता तलास किया जा रहा और। जिसे अपराध के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर हरीलाल सारथी भी अपना अपराध कबुल किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से दिनांक 05.06.2022 के 15:40 बजे गिरफ्तार किया गया है। केडार पुलिस ने बताया की प्रकरण में विवेचना अपूर्ण कि उन्हे समय कि आवश्यकता है। अतः आरोपी का जुडिसियल रिमाण्ड दिनांक 17/06/2022 तक देने हेतु पत्र लिखा गया है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
