रायगढ़/आगामी 6 जून से १३ जून तक अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन मिश्र की राजधानी काहिरा में आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ सृजन सम्मान और उसके सहयोगी संस्थाओं की ओर से विगत १८ वर्षों से हिन्दी भाषा के उत्थान और उसके प्रचार-प्रसार के लिए भारत के अलावे दुनिया के अलग-अलग देशों में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा हैं। इस वर्ष यह आयोजन इजिप्ट की राजधानी काहिरा में किया जा रहा है। काहिरा में आयोजित १९वें अंतराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन के अवसर पर एयर कमोडोर श्री आशुतोष चतुर्वेदी, कर्नल (सैन्य शौर्य) को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस वर्ष १९वें अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन के मुख्य अतिथि आईएएस टीएस सोनवानी (अध्यक्ष छ.ग.लोक सेवा आयोग) होंगे। उल्लेखनीय है कि छ.ग.सृजन सम्मान के समन्वयक जयप्रकाश ‘मानसÓ रायगढ़ जिले के ही घरघोड़ा तहसील के ग्राम भालूमार के मूल निवासी है। संप्रति वे छ.ग.शासन के शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक हैं।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
