मुम्बई।बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जान से मारने का धमकी भरा लेटर मिला है. सलमान खान के पिता सुबह जब जोगिंग पर गए तो जहां वह बेंच पर बैठे थे वहां उनके और उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र उन्हें मिला.इस लेटर में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला कर देंगे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. खत सुबह 7:30 से 8:00 बजे के करीब सलीम खान को मिला. बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्श के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और जांच में लग गई है.

हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उन पर एक साथ कई लोगों ने हमला कर करीब 25-30 गोलियां बरसाई थीं. इस हमले में ही उनकी जान चली गई थी. सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है. इसी बीच सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने हाल ही में हुए आइफा 2022 को होस्ट किया है. सलमान के अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. आइफा 2022 अबु धाबी में हुआ है. सलमान अब मुंबई वापस आ गए हैं.
सलमान खान जल्द ही फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी. वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल अहम किरदार निभाती नजर आएंगी.
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
