नई दिल्ली: भारत में ऐसा माना जाता है कि शादी का बंधन सात जन्मों का रहता है। इस पवित्र बंधन को सात जन्मों तक बनाए रखने और शादी के हर पल को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन पूरी तैयारी करते हैं। हर पल के लिए अलग-अलग तैयारी होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो जमकर वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
1 मिनट 18 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में पहले तो आपको सब कुछ सामान्य लगेगा। जयमाला की स्टेज है आसपास लोग जमा हैं। शादी के लिए सब काफी खुश नजर आ रहे हैं। दूल्हा बेसब्री से अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा है। लाल जोड़े में सजी, सजी दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ आती है। पहले दूल्हे की आरती उतारती है, दोनों एक दूसरे को देखकर मंद मुस्कुराते हैं और तभी एंट्री होती है एक विलेन की। होता क्या है कि जयमाला से पहले ही दुल्हन का पहला बॉयफ्रेंड स्टेज पर आ जाता है। सब तरफ अफरा तफरी मच जाती है। दुल्हन या कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही वो अपनी जेब से सिंदूर निकालकर उनकी मांग भर देता है।

बॉयफ्रेंड जब दुल्हन की मांग भर रहा था तभी सबने उसे रोकने की पूरी कोशिश की। हर तरफ से जोर लगाया गया कि किसी तरह से लड़का दुल्हन को छोड़ दे। पर ऐसा हुआ नहीं, बॉयफ्रेंड ने आव देखा न ताव पहले जाकर एक पैकेट सिंदूर दुल्हन की मांग में भर दी। बेचारा दूल्हा वहां खड़ा ये नजारा देखता रह गया। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी, ये कैसा प्यार है। तो किसी का कहना है कि गर्लफ्रेंड का घर बसने देना चाहिए था।
- छत्तीसगढ़: रिसॉर्ट में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच… - June 23, 2026
- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026


