“मैं तुझे 9 बार डसूंगा, 8 बार तो बच जाएगा, लेकिन फिर कोई ताकत नहीं बचा पाएगी” जानी दुश्मन बना सांप, डॉक्टर भी हैरान…

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हरकोई हैरान हो रहा है। यहां एक युवक के पीछे सांप ऐसा पड़ा है कि छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा। दरअसल, विकास द्विवेदी नाम के युवक को एक सांप 34 दिन में 6 बार डंस चुका है।
इतना ही नहीं युवक ने बताया कि सांप उसे सिर्फ शनिवार या रविवार को ही डंसता है। युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर्स भी हैरान हैं। युवक के परिजन हमेशा अनहोनी की आशंका में डरे सहमे रह रहे हैं। पीड़ित युवक भी डर के मारे पिछले हफ्ते अपने दो रिश्तेदारों के यहां चला गया, लेकिन सांप ने उसे वहां भी जाकर डंस लिया।

कहीं भी जाता है डंस लेता है सांप:
पीड़ित युवक कपा कहना है कि उसे 34 दिनों ने छठी बार सांप ने काटा है। हालांकि सांप के डंसने से पहले ही उसे हर बार आभास हो जाता है। युवक का कहना है कि सांप उसे शनिवार और रविवार के दिन ही डंसता है। युवक ने बताया कि उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने सलाह दी कि वह अपना घर छोड़कर कहीं बाहर रहे। इसके बाद युवक दूसरे गांव अपनी मौसी के चला गया लेकिन सांप ने युवक को वहां जाकर भी डंस लिया। इसके बाद युवक अपने चाचा के घर रहने चला गया। वहां भी सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और वहां भी उसे छठी बार डंस लिया।
सपने में आया सांप, कही ये बात:
युवक का कहना है कि जब भी सांप उसे डंसने वाला होता है ता उसकी बायीं आंख बहुत तेजी से फड़कने लगती है और अंदर से सांप के काटने का भय लगने लगता है। युवक का कहना हे कि छह बार में उसने तीन बार सांप को आंखों से देखा है। साथ ही युवक ने बताया कि जब उसे सांप ने तीसरी बार काटा था तो उसी रात वो सांप उसके सपने में भी आया था और उससे बोला था कि मैं तुझे नौ बार काटूंगा। आठवीं बार तक तो तू बच जाएगा, लेकिन नौंवी बार तूझे कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पायेगा और तुझे अपने साथ ले जाऊंगा।
2 जून से डंस रहा है सांप:
पहली बार विकास को सांप ने 2 जून की रात करीब नौ बजे बिस्तर से उतरते हुए डंसा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां वह ठीक होकर घर आ गया। इसके बाद सांप ने फिर से उसे 10 जून की रात नौ बजे के करीब डंसा। सात दिन बाद 17 जून को भी फिर से सांप ने उसे काट लिया। चौथी बार सांप ने चार दिन बाद ही डस लिया। परिजन इलाज के लिए जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान थे। इस बार भी वह इलाज के बाद बच गया।
डॉक्टर भी हैरान:
युवक विकास द्विवेदी का हर बार इलाज करने वाले शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ. जवाहरलाल ने कहा यह हैरान करने वाला संयोग है। हर बार उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन इमरजेंसी दवाएं देकर इलाज करते हैं। वह ठीक होकर घर चला जाता है। हर बार उसके शरीर पर क्लियर स्नेक बाइट के निशान मिलते हैं।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
