भारतीय क्रिकेट टीम को हर वर्ष आईपीएल द्वारा बहुत से हुनरमंद युवा खिलाड़ियों की पहचान करने का मौका मिलता है। साथ ही खिलाड़ी भी इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करके सेलेक्टर्स का दिल जीतते है और अपने देश के लिए खेलने का अवसर प्राप्त करते है।
इन्ही खिलाड़ियों में से एक जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक। उमरान मलिक ने पीछले आईपीएल सीज़न में कुछ मुकाबलों में ही अपनी पहचान के बारे में क्रिकेट जगत को बता दिया था और इस बार के आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सभी को हैरान कर दिया।
उमरान मलिक अपनी गति के लिए जानें जाते है। वह अक्सर 150 से अधिक की गति से गेंदबाजी करते है और इस बार भी उन्होंने सीजन की दूसरी सबसे तेज गेंद 157 की गति से डाली। उनकी इस गति के बहुत से फैंस दीवाने हो गए। और उनके इस हुनर ने उन्हे भारतीय टीम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जगह भी मिल गई है।
उमरान मलिक की गति के बहुत से दिग्गज खिलाड़ियों ने तारीफ की। वही जब उनसे यह पूछा गया की क्या वह शोएब अख्तर की सबसे तेज गति की गेंद के रिकॉर्ड जो की उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 की गति से डाली थी को तोड़ना चाहेंगे तो उन्होंने इस पर बड़ी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा की “साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मैं सिर्फ अपनी फिटनेस पर ध्यान दूंगा और 150 से अधिक की गति से गेंदबाजी करूंगा। अगर ऊपर वाले ने चाहा तो मैं जरूर शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को तोडूंगा।” ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की क्या वह शोएब अख़्तर के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या नहीं!
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
