पालूराम पटेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर कृषि परिवार की ओर से किया गया सम्मान समारोह का आयोजन…
रायगढ़, रायगढ़ विकासखंड के कृषि विकास अधिकारी शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि रायगढ़ विकासखंड में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पालूराम पटेल अधिवार्षिकी पूर्ण कर 31 05 2022 को सेवानिवृत्त हुए। कृषि परिवार रायगढ़ द्वारा उनके सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह रखा गया। सम्मान समारोह रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय निराकार पटेल जी, उप संचालक कृषि रायगढ़ हरीश राठौर जी, सहायक संचालक कृषि सुभाष कुमार सोनी जी, सहायक संचालक कृषि अशोक कुमार सिंह बनाफर जी, विशिष्ट आतिथ्य थे एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संरक्षक मनोज पांडे संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव कोषाध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी सहसंयोजक रवि गुप्ता संगठन सचिव भूनेश्वर पटेल सह सचिव वेद प्रकाश अजगले की गरिमामय उपस्थिति रही एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पी के शराप श्रीमती रुचि शर्मा, के पी नायक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृषि विकास अधिकारी शेख कलीमुल्लाह विनोद पटेल, अभिषेक पटेल, नीलांबर प्रसाद सिदार, उसत राम पटेल, से. नि. वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी आर सोनी, सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी आरएन साहू जी पी पटेल, आर एन सोनी, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पुसौर फकीर चंद साव , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संतोष पैकरा मन्नूलाल पैकरा मेघनाथ पैकरा आर पी चौहान विकासखंड घरघोड़ा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, आई सी मालाकार, व्ही एम ठेठवार, दाता राम नायक, विकास कुमार साहू, परितोष जांगड़े, दीपक बेहरा, सुशील चौरसिया, रणजीत सिदार, प्रह्लाद पटेल, तरुण पटेल, संजय सिदार, संजय भगत, एंजेला कुजूर, शीला तांडी, फुलवर्था तिर्की, अल्मा रेणु तिग्गा, अनिमा तिर्की, रंजीता

पैंकरा, निर्मला जांगड़े, संघमित्रा बघेल, सुमन मिश्रा, श्यामता सूर्यवंशी, शिलवंती टोप्पो, एटीएम पुसौर शैल पांडे, पी एल गौर, जय प्रकाश देवांगन, दीपिका तिवारी, सीताराम सिदार, , संतोष यादव, मुन्नवर सुल्तान, दुर्गा सिदार, अमरदीप यादव, विनोद मानिकपुरी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पालूराम पटेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के विभाग में किए गए अवदानो को याद करते हुए उनकी कर्मठ कार्यशैली की प्रशंसा की गई तथा उनकी कार्यपद्धती को अन्य अधिकारियों के लिए अनुकरणीय बताया गया। पालूराम पटेल ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पद पर रहते हुए रायगढ़ जिले में सर्वाधिक क्षेत्र में सूर्यमुखी फसल क्षेत्र का विस्तार किया जिसके लिए उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया। पालूराम पटेल सरल तथा व्यावहार कुशल थे तथा उनका तकनीकी ज्ञान उत्तम था वे किसानों में काफी लोकप्रिय थे। हम उनके सुखद सफल स्वस्थ जीवन की कामना करते हैंl कार्यक्रम के अंत में प्रभारी उपसंचालक कृषि हरीश राठौर द्वारा सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में कृषि परिवार की ओर से शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दाताराम पटेल एवं आभार प्रदर्शन आईसी मालाकार द्वारा किया गया।

- अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का परचम: नेपाल में सम्मानित हुए चार पत्रकार, कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात… - April 21, 2026
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026

